आज अवध संग देश में गूंजे जय श्री राम का नारा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
सरयू तट पर दीप जले है
जगमग करे किनारा
आज अवध संग देश में गूंजे
जय श्री राम का नारा
सरयू तट पर दिप जले है।।
तर्ज आओ बसाये मन मंदिर में।
हर एक घर में खुशियां छाई
राम प्रभु मेरे आएँगे
दूर हुआ अँधियारा हम
खुशियों के दीप जलाएंगे
सज रहे है घर और आँगन
गलियों संग चौबारा
आज अवध संग देश में गूँजे
जय श्री राम का नारा
सरयू तट पर दिप जले है।।
निषाद शबरी आए है
केवट नैया खिवाये है
हनुमत सुग्रीव अंगद भी
विभीषण को संग लाए है
यज्ञ हो रहा आज अवध में
पावन बड़ा नज़ारा
आज अवध संग देश में गूँजे
जय श्री राम का नारा
सरयू तट पर दिप जले है।।
गुरु वशिष्ठ सुमंत सभी है
कर रहे देखो तैयारी
हनुमत को सीता मैया ने
दी है ये जिम्मेदारी
नील गगन से देवो की
पुष्पों की बौछार
आज अवध संग देश में गूँजे
जय श्री राम का नारा
सरयू तट पर दिप जले है।।
सरयू तट पर दीप जले है
जगमग करे किनारा
आज अवध संग देश में गूंजे
जय श्री राम का नारा
सरयू तट पर दिप जले है।।
aaj avadh sang desh mein goonje jai shri ram ka nara lyrics