आ मन बैठ जरा राम जी के चरणों में भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










आ मन बैठ जरा
राम जी के चरणों में
राम जी के चरणों में
श्याम जी के चरणों में
आ मन बैठ ज़रा
राम जी के चरणों में।।


सुबह हुई शाम हुई
जिन्दगी तमाम हुई
जिन्दगी को अपना बना
श्री राम जी के चरणो में
आ मन बैठ ज़रा
राम जी के चरणों में।।


ये जग सपना है
कोई ना अपना है
रामजी को अपना बना
श्री राम जी के चरणो में
आ मन बैठ ज़रा
राम जी के चरणों में।।


काम और क्रोध तेरा
कुछ न बिगाड़ेंगे
नाम वाली जोत जगा
श्री राम जी के चरणो में
आ मन बैठ ज़रा
राम जी के चरणों में।।









करुणा की एक नजर
पड़ जाये तुझपे अगर
तेरा उद्धार होगा
श्री राम जी के चरणो में
आ मन बैठ ज़रा
राम जी के चरणों में।।


आ मन बैठ जरा
राम जी के चरणों में
राम जी के चरणों में
श्याम जी के चरणों में
आ मन बैठ ज़रा
राम जी के चरणों में।।
स्वर रामनरेश जी वशिष्ठ।










aa man baith jara ram ji ke charno me lyrics