आ जाओ माँ जगदम्बे तेरे भगत खड़े तेरे द्वार लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










आ जाओ माँ जगदम्बे
तेरे भगत खड़े तेरे द्वार
पुकारें तुमको बारम्बार
आ जाओ मां जगदम्बे।।
तर्ज आजा रे परदेसी।


तुम मैया हम बालक तेरे
कष्ट हरो सब मैया मेरे
तड़फत हूँ मैं सांझ सबेरे
आ जाओ मां जगदम्बे।।


बार बार तेरा रूप निरखते
फिर भी न ये नैना थकते
साल महीने से पल कटते
आ जाओ मां जगदम्बे।।









पूजा अर्चना मैं क्या जानू
तू है माँ बस इतना जानू
तुमको अपना सबकुछ जानू
आ जाओ मां जगदम्बे।।


मातु भवानी दुर्गे मैया
पार करो मेरी जीवन नैया
तुम बिन दूजा कौन खिबैया
आ जाओ मां जगदम्बे।।


जय जय जय जगदम्बे माता
दरश बिना मनवा आकुलता
आजा आ राजेन्द्र बुलाता
आजाओ मां जगदम्बे।।


आ जाओ माँ जगदम्बे
तेरे भगत खड़े तेरे द्वार
पुकारें तुमको बारम्बार
आ जाओ मां जगदम्बे।।
गीतकार गायक राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
8839262340










aa jao maa jagdambe bhajan lyrics