आ गए आ गए भोलेनाथ जी बारात ले के लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










आ गए आ गए भोलेनाथ जी
बारात ले के
बारात लेके शिवजी
दूल्हा बनके
आ गए आ गए भोलेंनाथ जी
बारात ले के।।


शिवजी का है रूप निराला
नागराज को गले में डाला
शीश में जिनके समाई गंगा
माथे चंदा दमके
आ गए आ गए भोलेंनाथ जी
बारात ले के।।


सभी देवगण बने बाराती
भूत प्रेतों की टोली नाचती
हिम नगरी में आज सभी ने
मिलके लगाए ठुमके
आ गए आ गए भोलेंनाथ जी
बारात ले के।।


गोरा जी ने मन में ठानी
दूल्हा बने मेरे औघड़ दानी
कठिन तपस्या देखके शिवजी
आए नन्दी चढ़के
आ गए आ गए भोलेंनाथ जी
बारात ले के।।









मैना हिमाचल भी हर्षाए
शिव संग देवों के दर्शन पाए
श्याम भजन संग रसिको ने
नृत्य किया है जमके
आ गए आ गए भोलेंनाथ जी
बारात ले के।।


आ गए आ गए भोलेनाथ जी
बारात ले के
बारात लेके शिवजी
दूल्हा बनके
आ गए आ गए भोलेंनाथ जी
बारात ले के।।
रचना एवम स्वर घनश्याम मिढ़ा भिवानी।
संपर्क 9034121523










aa gaye aa gaye bholenath ji barat leke lyrics