आ गया खाटू वाला श्याम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
आ गया खाटू वाला
वो आ गया खाटू वाला
मोहन मुरली वाला
आ गया खाटू वाला।।
तन केसरिया बागो सोहे
तन केसरिया बागो सोहे
गल फूलों की माला
आ गया खाटू वाला।।
श्याम नाम तू क्यों नहीं लेता
श्याम नाम तू क्यों नहीं लेता
पड़ा जबां पर ताला
आ गया खाटू वाला।।
भीम बलि के पुत्र लाड़ले
भीम बलि के पुत्र लाड़ले
अहलवती का लाला
आ गया खाटू वाला।।
एक निशानी हम बतलावे
एक निशानी हम बतलावे
श्याम का रंग है काला
आ गया खाटू वाला।।
गर्व तोड़ कर श्याम बहादुर
गर्व तोड़ कर श्याम बहादुर
झट खोला है ताला
आ गया खाटू वाला।।
आ गया खाटु वाला
वो आ गया खाटु वाला
मोहन मुरली वाला
आ गया खाटू वाला।।
aa gaya khatu wala lyrics in hindi